भंडारा में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार नहर में पलटी, पांच की मौत

                                                                                                                                                                                प्रयागराज :बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव में  मंगलवार रात तेज रफ्तार बोलेरो  अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को गाड़ी के अंदर से निकाला और उन्हें अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। 3 को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि चालक फरार हो गया। पुलिस की मानें तो बहरिया थाना थाना क्षेत्र के भावनापुर गांव निवासी राम सिंह पटेल ने मंगलवार को एक भंडारा का आयोजन किया था।उन्होंने एक निशान भी चढ़ाया था। भंडारा में प्रतापगढ़ के रानीगंज निवासी उनके कई रिश्तेदार भी शामिल हुए थे।
मंगलवार रात भंडारा के बाद सभी लोग एक बोलेरो गाड़ी से लौट रहे थे। गाड़ी में कुल 9 लोग बैठे थे। बताया जा रहा है कि चालक रास्ते में अपना नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी अचानक से करनाईपुर स्थित एक नहर में पलट गई, जिससे गाड़ी में बैठे 8 यात्री लोग उसी में फस गए। किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस अफसरों ने बचाव अभियान के लिए रेस्क्यू चलाया। कई थाने की फोर्स पहुंच गई। जेसीबी लगाकर किसी तरह गाड़ी से फंसे लोगों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो अन्य की सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


टिप्पणियाँ