मिट्टी की खुदाई में मिला भारी मात्रा में सोने का सिक्का,बंटवारे को लेकर हुई मारपीट

      सुल्तानपुर : खेत में मिट्टी की खोदाई के दौरान भारी मात्रा में सोने का सिक्का मिला है। सिक्के के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बीच सिक्का बेचते समय पुलिस को जानकारी मिलने पर सरगर्मी से आरोपियों की तलाश हो रही है। फ़िलहाल पुलिस ने लगभग 52 सिक्के बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद कोतवाली देहात थानाअंतर्गत कंधयीपुर गांव स्थित खेत मे कुछ लोग मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। तभी उन लोगों को सोने के सैकड़ों सिक्के मिले। सिक्के के कई लोगों के दरम्यान बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया। इस बीच सिक्का बेचने के दौरान कहीं से पुलिस को खबर हो गयी। फौरन हरकत में आई पुलिस ने लगभग 52 सोने की सिक्के बरामद कर लिया है। बटवारे में शामिल लोगों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। सिक्का सैकड़ो वर्ष पूर्व के होने की वजह से प्रशासन में हड़कम्प मच हुआ है।


टिप्पणियाँ