मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकला था,मिला शव

    देवरिया : रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ गांव के पास छोटी गंडक नदी में रविवार की दोपहर एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त कुशीनगर जिले के कृष्णमोहन यादव (24) पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वह कल शाम को घर से निकला था।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र के भैंसहा गांव के सुरेंद्र यादव के दो बेटे हैं। बड़े बेटे कृष्णमोहन यादव के मोबाइल फोन पर शनिवार की शाम को साढ़े छह बजे के करीब किसी का फोन आया। वह बात करते हुए घर से बाहर निकला। गांव के दक्षिण तरफ छोटी गंडक नदी के तरफ गांव वालों ने जाते देखा था।
घर से निकलने के बाद कृष्णमोहन वापस नहीं लौटा। देर रात तक परिजनों ने खोजबीन की मगर कहीं पता नहीं चला। कसया थाने पर परिजनों ने बेटे के गुमशुदगी की जानकारी दी। सुबह नदी किनारे लोगों ने ढूंढना शुरू किया तो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे उसका मोबाइल मिला। जो स्विच ऑफ था, खोलने पर पता चला कि उस पर साढ़े ग्यारह बजे रात तक फोन आया था।


टिप्पणियाँ