नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में महापौर ने लिये महत्वपूर्ण निर्णय

          गोरखपुर : महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए सदन हाल में आहूत की गयी थी जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गये।
● कार्यसूची के एजेण्डा के अनुसार नगर निगम कार्यकारिणी समिति की 11वी बैठक में 3 मार्च 2020 की कार्यवाही की पुष्टि की गयी।
● कार्यकारिणी समिति की 9वीं व 10वी बैठक के कार्यवाही के अनुपालन आख्या पर विचार-विमर्श कर पुष्टि की गयी।
●  निर्माण विभाग के कार्यो पर विचार-विमर्श के दौरान निर्णय लिया गया कि नगर निगम के वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए नगर निगम निधि से प्रत्येक वार्ड में अतिआवश्यक कार्य जैसे-क्रास नाली, सड़क में गड्ढ लिकेज आदि अतिआवश्यक कार्य पर व्यय किया जाए। इसके लिए नगर आयुक्त धन की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे नगर निगम निधि से पार्षद के प्रस्ताव पर कराये गये कार्य का भुगतान तुरन्त किया जाए।
 ● जिन चैराहो का सौन्दर्यीकरण कार्य अधूरा है या सम्बन्धित फर्म द्वारा ठीक ढ़ंग से कार्य नहीं कराया जा रहा है उनका अनुबन्ध निरस्त करते हुए अन्य को दिया जाए।
 ● मेडिकल कालेज रोड़ से असुरन तक लोक निर्माण विभाग द्वारा फोर-लेन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है नगर निगम, गोरखपुर द्वारा पूर्व में लगाये गये पोल, फिटिंग तार आदि जो रोड़ पर पड़ रहे थे उसे लोक निर्माण विभाग के ठीकेदार द्वारा निकलवा लिया गया है उसे या तो नगर निगम में जमा करें अथवा फिटिंग को पोल पर लगाये जिससे अंधकार खत्म हो एवं नगर निगम के धन का अपव्यय न हो।
●  राजघाट स्थित नवीन शवदाह गृह के पास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी लगा हुआ है जिसमें दाह संस्कार के बाद अस्थी प्रवाह के स्थल पर बैरिकेटिंग के साथ सीकड लगाया जाना अतिआवश्यक है जिससे कोई दुर्घटना न हों जिसपर शीघ्र कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया गया। 
● स्वास्थ्य विभाग के कार्यो पर विचार-विमर्श के दौरान सतुष्टी व्यक्त किया गया और निर्देशित किया गया कि इसी मुस्तैदी से सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखा जाए। सोडियम हाइपो क्लोराइड के छिड़काव हेतु एक टैंकर मगाया जाए।
● पथ प्रकाश विभाग एवं जलकल विभाग पर भी प्रस्ताव हेतु विभिन्न प्रस्ताव आया जिसपर कार्यवाही करने हेतु निर्णय लिया गया।
● नगर निगम के विज्ञापन पर अनुज्ञा शुल्क का निर्धारण एवं वसूली के सम्बन्ध में प्रस्ताव आंशिक संशोधन के साथ स्वीकृत किया गया तथा आगामी म सदन की बैठक में उपविधि-2020 रखा जाए।
●  नगर निगम द्वारा प्लास्टिक और अन्य जीव अनाशिक कूड़ा कचरा के सम्बन्ध में शासनादेश दिनांक 15-07-2018 एवं राजकीय अधिसूचना सं0 1056/नौ-7-18-29 (लखनऊ) दिनांक 15 जुलाई, 2018 को नगर निगम, गोरखपुर द्वारा अंगीकृत एवं अधिनियमित किये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया प्रस्ताव सदन में भी रखा जाए।
●  नगर निगम प्रागंण में लगाये जा रहे आर0ओ0,ए0टी0एम0 प्लान्ट को निरस्त किया गया। मुख्य अभियन्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर स्थल का चयन नगर निगम के परिसर के अन्य स्थल पर किया जाए प्रस्ताव कार्यकारिणी समिति में रखा जाए।
●  2700 कुण्टल जलौनी लकड़ी लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित दर पर आपूर्ति की स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रस्ताव सदन में भी रखने हेतु निर्देश दिया गया।
● सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट की स्थापना हेतु भूमि क्रय किये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श के उपरान्त प्रस्ताव पारित किया गया नियमानुसार कार्यवाही किया जाए।
 ● राजघाट में निर्मित शवदाह गृह के संचालन एवं अनुरक्षण के सम्बन्ध में महापौर द्वारा पूर्व में कार्यकारिणी समिति स्वीकृति की प्रत्याशा में दिये गये स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
 ● महानगर में ट्री-गार्ड पर प्रचार-प्रसार हेतु निर्धारित दर में संशोधन करते हुए सदन में प्रस्ताव रखने का निर्देश दिया।
● नगर निगम की दूकानों पर अवैध कब्जे को शीघ्र हटाकर समाचार पत्र के माध्यम से आक्शन की सूचना भेजकर नियमानुसार किराये पर आवंटित किया जाएगा।
● टैक्स की वसूली पर निर्णय लिया गया कि महानगर में जितने भी गृहकर, जलकर एवं सीवकर की वसूली पर सख्ती बरतते हुए शत-प्रतिशत वसूली कराया जाए।
 ● पूर्व वर्षो की भाॅति इस वर्ष भी कम्बल क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गयी।
 अन्त में महापौर द्वारा सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए नगर निगम के सभी पार्षदों द्वारा कोविड-19 में गोरखपुर एवं बाहर से आने वाले लोगों का काफी सहयोग किया गया जिसपर सभी की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी गयी की बिना भेदभाव के कोरोना से बचाने एवं उत्तर प्रदेश में रिकार्ड जाच कराने के लिए बधाई के पात्र हैं। बैठक धन्यवाद के साथ समाप्त की गयी। बैठक में महापौर के अलावा उप सभापति,पार्षद शकुन मिश्रा, मनु जायसवाल, संजीव सिंह ‘‘सोनू‘‘, रामभुआल कुशवाहा, सवी कुमार चौहान, अभिषेक निषाद, आनन्द वर्धन सिंह, आलोक सिंह विशेन, राजेश तिवारी, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त डी0के0 सिन्हा, संयुक्त नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, मुख्य नगर लेखा परीक्षक हुबई चैहान, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल, अनूप मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता (जलकल) उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ