प्रधान पुत्र पर नाबालिग लड़की को भगाने का लगा आरोप

         महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कवलपुर के प्रधान पुत्र पर गांव के एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप लगा।
लड़की की मां ने बृजमनगंज थाने पर तहरीर दे कर प्रधान की मिलीभगत से उसके पुत्र पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया।
पीड़िता ने बताया कि ग्राम प्रधान जनार्दन यादव के पुत्र आलोक ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर घर का जंगला तोड़ कर रुपया व जेवरात के साथ भगा ले गया।
लड़की की मां ने इस संबंध में प्रधान व पुत्र सहित कुल छह लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की।


टिप्पणियाँ