पुर्दिलपुर वार्ड की मुख्य सड़क का हुआ शिलान्यास

           गोरखपुर :पुर्दिलपुर वार्ड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य मार्ग विजय चौक से अग्रसेन तिराहे तक सीसी रोड निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व उपसभापति स्थानीय पार्षद मनु जायसवाल,चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, चेम्बर आफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सिद्धांतों घोष व सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति मे संपन्न हुआ।


टिप्पणियाँ