राष्ट्रपिता और शास्त्री जी को महापौर ने दी श्रद्धांजलि, कहा इनके आदर्शो को करे आत्मसात

            गोरखपुर : महापौर सीताराम जायसवाल ने नगर निगम भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया तत्पश्चात महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों के साथ माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी । पुनः नगर निगम हाल में उपस्थित होकर महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं पार्षदगण के साथ माल्यार्पण कर सभा का आयोजन सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान में रखते हुए हुआ जिसमें सभी अधिकारियों,पार्षदगण एवं कर्मचारियों द्वारा गाॅधी जी के गाये हुए गीत-भजन, राष्ट्रगान आदि को गाया। भजन कीर्तन के पश्चात नगर आयुक्त, एवं मा0 महापौर जी द्वारा गाॅधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डाला गया तथा उनके राष्ट्रप्रेम की चर्चा की गयी, राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा देश भक्ति का पाठ पढाते हुए उपस्थित लोगों को सन्देश दिया गया कि हम सुधरे तो जग सुधरेगा इस कल्पना को साकर करने के लिए गांधी जी द्वारा स्वच्छता का सन्देश का अनुशरण करते हुए देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा चलाये गये स्वच्छ भारत मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि केवल नगर निगम द्वारा महानगर को स्वच्छ करने की कार्यवाही से महानगर स्वच्छ नहीं होगा बल्कि सभी महानगरवासियों को स्वयं में यह प्रण लेना होगा कि इस महाअभियान में सभी सहभागी बने। महात्मा गांधी जी के सपनों को साकर करें। अपने घर के साथ ही साथ घर के सामने किसी तरह की गन्दगी न फैलने दे। नगर आयुक्त श्री अंजनी कुमार सिंह ने गांधी जी के जीवन पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि आज के दिन से प्रण ले कि गांधी के दो अच्छाई सत्य और अहिसा का अनुशरण कर लें और दूसरों को सत्यवादी या अंहिसावादी बनाने से पहले अपने मन को सत्यवादी बनाये एवं हिसा का कहीं भी अपने मन में भाव न होने दें। तभी हम दूसरों से अपेक्षा करें वह भी सत्यवादी और अंहिसावादी हो। सभी लोग इसका अनुशरण करें तो खुलशहाल होगे। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री देवानन्द राम त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर सीताराम जायसवाल, उप सभापति,पार्षद देवेन्द्र कुमार गौड, मदन लाल अग्रहरि, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त डी0के0 सिन्हा संयुक्त नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, मुख्य नगर लेखा परीक्षक हुबई चैहान, लेखाधिकारी अमरेन्द्र बहादुर पाल, प्रभारी प्रवर्तन दल, कर्नल सी0पी0 सिंह एवं उनकी टीम, मु0 आरिफ़ सिद्दीक़ी, कार्यालय अधीक्षक पवन कुमार मिश्रा सहित भारी संख्या में अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ