सरयू नदी में डूबकर चाचा-भतीजा की मौत 

 देवरिया : मईल निवासी चाचा-भतीजे की बुधवार को सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। लोगों ने शव को नदी से निकाल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
मईल गांव निवासी विकास यादव पुत्र स्व.रामचन्द्र यादव (28) वर्ष अपने भतीजे आदित्य यादव (4) वर्ष पुत्र सचिन यादव को सुबह बाइक से साथ लेकर सरयू नदी के किनारे स्थित अपने खेत में गोबर की खाद को खेत मे डालने गया था। इस बीच उसका भतीजा आदित्य बिना बताए हाथ धोने के लिए सरयू नदी के पास चला गया। हाथ धोते समय उसका पैर फिसल गया। वह नदी में डूबने लगा। तभी विकास की नजर उस पर पड़ी यह देख खेत में खाद डालने का काम छोड़ वह उसे बचाने का प्रयास करने लगा।
इसी दौरान वह भी नदी में डूब गया। यह देख समीप के खेत में काम कर रहे कुछ लोगों यह देख शोर मचाते हुए दोनों को बचाने का प्रयास करते नदी से बाहर निकाल लिया। आनन-फानन में लोग दोनों को लेकर प्रा.स्वा. केन्द्र भागलपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


टिप्पणियाँ