शराब के नशे में गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

           गोरखपुर :गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली गांव में विगत 26/10/ 2020 को गोली चलने की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जो देवरिया भागने की फिराक में थे गिरफ्तार आरोपी संतदेव यादव पुत्र रामानन्द निवासी अहिरौली थाना गगहा व फागू साहनी पुत्र टासू साहनी ग्राम अहिरौली थाना गगहा के पास से पुलिस ने एक तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 12 बोर, एक खोखा 12 बोर बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी संतदेव यादव के ऊपर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक दाक्षिणी ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान घटना की जानकारी दी।


टिप्पणियाँ