एकतरफा मोहब्बत में कातिल बना प्रेमी

   डॉ0 एस0 चंद्रा

    महराजगंज : जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव से सटे पोखरी में 13 नवंबर को एक किशोरी का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। उसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई थी। वही शव मिलने के करीब छह दिन बाद नौतनवां पुलिस ने मामलें का खुलासा करते हुए बताया कि किशोरी की हत्या उसके रिश्ते के युवक ने प्यार करने से इनकार पर गला दबाकर की थी।

पुलिस के मुताबिक युवक मृत किशोरी का रिश्तेदार है। किशोरी के घर आने जाने के दौरान युवक किशोरी को दिल दे बैठा था। जबकि किशोरी युवक के प्यार को कई बार ठुकरा भी दी थी। उसके बाद भी आरोपी युवक किशोरी से एकतरफा प्यार में पागल हो गया था।

आरोपी युवक घटना के दिन देर शाम किशोरी को बहला फुसलाकर गांव से सटे पोखरी के पास बुलाया। उसके बाद जबरन किशोरी से प्यार का इजहार करने लगा। किशोरी में उसके प्यार का विरोध करना शुरू कर दी। उसके बाद आरोपी युवक आक्रोशित होकर किशोरी को पोखरी के किनारे कीचड़ में धक्का देकर गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोप से बचने के लिए शव को पोखरी मे डाल कर फरार हो गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक नौतनवां रामचंद्र राम ने बताया कि आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को सम्पतिहां पुलिस चौकी के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी कहानी बताई। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया

टिप्पणियाँ