आठ महीने बाद मंगलवार से खुलेगा रेल म्यूजियम

 डॉ0 एस0 चंद्रा


        गोरखपुर :आठ महीने से कोरोना की वजह से बंद चल रही रेल म्यूजियम मंगलवार से आमजन के लिए खुल जाएगा। लोग दोपहर बाद 2 से शाम 7 बजे तक म्यूजियम का आनंद उठा सकते हैं। सोमवार को बंदी रहेगी। प्रवेश गेट पर सबकी जांच होगी। मास्क अनिवार्य है। बिना मास्क के पकड़े जाने या म्यूजियम में इधर- उधर थूकने पर 200 रुपये का जुर्माना लगेगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार म्यजियम में कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा। सभी सावधानियां बरती जाएंगी। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। जगह- जगह हाथ धोने के लिए हैंडवाश की व्यवस्था रहेगी। प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए इंस्पेक्टरों की तैनाती कर दी गई है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक घंटे में अधिकतम 50 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। खुलने से पहले और बंद होने के बाद म्यूजियम को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा। खानपान के लिए सिर्फ ओपेन रेस्टोरेंट खुलेंगे। वातानुकूलित रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। काउंटरों पर मिलने वाली करेंसी को सैनिटाइज करने के लिए मशीन लगाई जाएगी।

टिप्पणियाँ