भगवान विष्णु के अवतार हैं भगवान कार्तवीर्यार्जुन

डॉ0 एस0 चंद्रा


            गोरखपुर : 21 नवम्बर शनिवार को वैश्य समाज के कुलदेवता राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई जाएगी। इस खास दिवस पर अखिल भारतीय सर्ववर्गीय महासभा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि भगवान कार्तवीर्यार्जुन अपराजेय थे जिन्हें कोई युद्ध में नहीं हरा सकता था पुराणों धार्मिक ग्रंथों में कार्तर्ववीर्यर्जुन भगवान विण्णु के अंश चक्रावतार थे भगवान कार्तवीर्यार्जुन। पुराणों एवं धार्मिक ग्रंथों के आधार पर अवगत करा रहा हूं। किसी भी धार्मिक ग्रंथों श्लोक , चौपाई ,छंद आदि मे मृत्यु के सम्बन्ध में प्रमाण के रूप में कहीं भी नहीं वर्णन मिलता है। कुछ तथाकथित लेखकों द्वारा भ्रांतियां फैलाई गई कि परशुराम ने भगवान सहस्त्रार्जुन का वध किया था, जो निराधार व भ्रामक कहानियां गढी गई हैं।

 महाराजा यदुवंश का विस्तार से वर्णन श्री हरिवंश पुराण महाभारत खिलभाग के तैंतीसवें अध्याय मे भी महाराजा यदुवंश का वर्णन किया गया है महाराजा यदु के पांच देवोपम पुत्र-रत्न पैदा हुए।1.सहस्त्रजीत 2.क्रोष्टु 3.ययोद 4.नील 5.अंजिक हुए महाराजा सहस्रजीत से हैहयवंश की शुरुआत हुई एवं महाराजा क्रोष्टु से यदुवंश की शुरुआत हुई।

   महाराजा सहस्त्रजीत से ही सोमवंशी, चंद्रवंशी आदि चौदह शाखाओं में विभक्त हो गया। एवं महाराजा क्रोष्टु के वंश में भगवान श्रीकृष्ण एवं बड़े भाई वलदाऊ अवतरित हुए।

 युद्ध में अगर पराजित हुए होते या उनका वध किया गया होता तो चक्रवर्ती सम्राटों में भगवान कार्तवीर्यर्जुन की गणना नहीं की जाती इससे भी प्रमाणित होता है कि उनका वध नहीं हुआ था। शास्त्रों के अनुसार जिस महापुरुष में 6 गुणों का समावेश हो संपूर्ण ऐश्वर्य, धर्म ,यश,श्री, ज्ञान, एवं वैराग्य से परिपूर्ण थे ग्रंथों में भगवान विष्णु के अंश चक्रा अवतार कार्तवीर्यार्जुन को बताया गया है इसीलिए भगवान के रूप में संबोधित किया जाता है|

   ध्रुवचंद जायसवाल ने सभी स्वजातीय जनों से अपील किया है कि भगवान सहस्त्रार्जुन के जन्मोत्सव पर कम से कम 11 देसी घी का दीप अपने अपने घरों मे जलाएं, सम्भव हो तो भगवान शिवजी के मंदिर में भी दीप दान करें,घर में महालक्ष्मी जी का आशीर्वाद रहेगा क्यों कि भगवान सहस्त्रार्जुन धन के भी देवता है।

टिप्पणियाँ