विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने पकड़ा

डॉ0 एस0 चंद्रा


           अंबेडकरनगर : प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी प्रथम के पास विशालकाय अजगर के निकलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। विशालकाय अजगर को देख ग्रामीण हैरान रह गए। प्रधानाध्यापक विवेक मणि सिंह ने तत्काल क्षेत्रीय वनाधिकारी को सूचित किया।

अजगर निकलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाद में प्रधानाध्यापक विवेक मणि सिंह ने क्षेत्रीय वनाधिकारी को मामले की सूचना दी। कुछ देेर बाद मौके पर पहुंचे वन दरोगा एसके मौर्या व उनकी टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अजगर को सुरक्षित पकड़कर कब्जे में ले लिया। अजगर निकलने की चर्चा पूरे दिन क्षेत्र में बनी रही।

टिप्पणियाँ