धूमधाम से मनायी गयी भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयन्ती

 डॉ0 एस0 चंद्रा


        गोरखपुर : महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि समाज के कुलदेवता श्रीराजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान सहस्रबाहु ने अहंकारी रावण का घमंड चूर किया था। अपने बाहुबल से तमाम राजाओं पर विजय प्राप्त किया था। हम सब हैहेय क्षत्रिय वंश के वंशज हैं।

महापौर जायसवाल समाज के कुलदेवता भगवान श्रीराजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर राप्ती नगर के महादेवपुरम में स्थित सहस्त्रबाहु अर्जुन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने कुलदेवता के नक्शे कदम पर चल कर समाज में कीर्तिमान स्थापित करना चाहिए। इंजीनियर छेदी प्रसाद जायसवाल एवं हरेंद्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। राजीतिक सहभागिता भी बढ़ी है। इससे पूर्व महापौर सीताराम जायसवाल द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रीसहस्त्रबाहु अर्जुन चालीसा का पाठ किया गया। ढोल-मजीरा के साथ उत्सव के रूप में आरती उतारी की गई। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप जायसवाल, युवा अध्यक्ष सचिन जायसवाल,दीपक जायसवाल‘आत्मा', हरिशंकर जायसवाल, सत्यप्रकाश जायसवाल, डा. जेपी जायसवाल, वीना जायसवाल, मानती जायसवाल, सुमन जायसवाल, सुनीता जायसवाल,गौरी शंकर जायसवाल, सूर्य प्रकाश जायसवाल, जटाशंकर जायसवाल, गणेश जायसवाल इत्यादि ने पुष्पांजलि अर्पित किया। भजन-कीर्तन के बाद सभी दर्शनार्थियों में प्रसाद वितरित किया गया।

टिप्पणियाँ