धन तेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर 11.11.2020 से 14.11.2020 को प्रातः10:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक यातायात डायर्वजन/प्रतिबंधित

 दिनांक 11.11.2020 से 14.11.2020 तक धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर महानगर क्षेत्र गोरखपुर के विभिन्न  स्थलों/मुहल्लों/बाजारों में मिष्ठान व शर्राफा की दुकानों पर भारी संख्या में पुरूष एवं महिलाएं एकत्रित होकर उक्त त्यौहार को शुभ मानते हुए खरीदारी करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 11.11.2020 से 14.11.2020 को प्रातः10:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक निम्न प्रकार यातायात डायर्वजन/प्रतिबंधित किया जाता हैः-


1. मदीना मस्जिद तिराहा से शाह मारूफ रास्ते से सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहनों व रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
2. अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन व रिक्शा उक्त अवधि मे प्रतिबंधित रहेगें।
3. नार्मल टैक्सी स्टैण्ड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा उक्त अवधि में प्रतिवंधित रहेगें।
4. कचहरी चाैराहा/शास्त्री चाैक से घोष कम्पनी चाैराहा होकर रेती चाैराहा व घोष कम्पनी चाैराहा से नक्खास चाैक एवं टाऊन हाल से ए0डी0 चाैराहा तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
5. गणेश चैराहा से विजय चाैराहा तथा विजय चाैराहा से ए0डी0 चाैराहा व अली नगर चाैराहा तक के मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
6. बरफखाना तिराहा से बसंतपुर चाैराहा,घंटाघर चाैराहा एवं लाल डिग्गी तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
7. सुमेर सागर तिराहा से विजय चाैराहा एवं जटाशंकर तिराहा से अली नगर चाैराहा तक सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
8. दुर्गाबाड़ी चाैराहा से चरनलाल चाैक की तरफ सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
9. सभी प्रकार के राजकीय एवं प्राईवेट भारी वाहन नौसढ़, टीपी नगर चाैराहा, पैडलेगंज,मोहद्दीपुर चाैराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से चाैकी कौवाबाग वाईपास मार्ग से पादरी बाजार चाैकी चाैराहा, फातिमा अस्पताल, खजांची चाैराहा होते हुए भगवान पुर से बरगदवा होकर फरेन्दा-सोनौली की ओर जायेगें।
10. इसी प्रकार फरेन्दा,पीपीगंज से आने वाले समस्त भारी वाहनों को बरगदवा से फर्टिलाईजर, झुगिया होते हुए खजांची चाैराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चाैकी, कोैवाबाग बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज, मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर एवं पैडलेगंज, टीपीनगर, नौसढ़ से बाहर जाएगें। रोडवेज/एम्बुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जायेगा।
11.    कचहरी चाैराहा से गणेश चाैराहा की ओर, जीएम पोस्ट आफिस तिराहा से गणेश चाैराहा, तमकुही तिराहा से कचहरी चाैराहा, विजय चाैराहा से गणेश चाैराहा, अग्रसेन तिराहा से विजय चाैराहा की तरफ चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
 
नोटः- चार पहिया/दो पहिया वाहन चालक अपने वाहन को दिये गये पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करके खरीददारी करे- 
1-सिटी माल के के सामनेें
2-सिनेमा रोड पर यूनाइटेड टाकीज के सामने
3-बिस्मिल पार्क
4-कचहरी टाउनहाल का मैदान


टिप्पणियाँ