फर्जी कागजात से विदेश भेजने वाले चार अभियुक्तों को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

                गोरखपुर : अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ तथा पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला वह क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ अपराध रत्नेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष कैंट दिनेश कुमार मिश्रा जेम्स वाट टीम गोरखपुर को 27 अक्टूबर गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट सिंघिया थाना कैंट में हुई लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु लगाया गया था जिसके क्रम में थाना कैंट की पुलिस घटना से संबंधित यह बात प्रकाश में आई कि विदेश भेजने के नाम पर गल्फ टेक्निकल इंस्टिट्यूट के संचालक संतोष सिंह अपने कर्मचारियों के सहयोग से विदेश जाने वाले व्यक्तियों को का आवेदन पत्र व शपथ पत्र भरवाया जाता है जिसमें भारतीय गैर न्यायिक स्टांप नंबर 11एई 385389 व 95 एडी 663973 की कूट रचित कर इन्हीं स्टांप नंबरों पर सैकड़ों आवेदक के आवेदन पत्र भरवाए गए उक्त स्टाफ की कूट रचित हेतु कार्यालय में ही मौजूद कलर प्रिंटर स्केनर का प्रयोग करते थे सत्यता की जांच होने पर गल्फ टेक्निकल इंस्टिट्यूट से संबंधित अभियुक्तगणों को उक्त अवैध तरीके से अर्जित किए गए रुपए 20 लाख सात रुपये व 142 स्टांप पेपर एक ही नंबर के बरामद कर मुकदमा संख्या 1321/20 धारा 255 256 259 260 भादवी पंजीकृत कराया गया गया  जिसमें संतोष कुमार सिंह पुत्र राधा सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट भवानी छापर थाना रामपुर जनपद देवरिया हाल पता 53 जे श्रवन नगर सिंघडिया थाना कैंट जनपद गोरखपुर अभिषेक सिंह पुत्र विद्या सिंह निवासी कीलपुर थाना नौतन जिला सिवान बिहार पवन सिंह पुत्र रामबचन सिंह निवासी फटवा कुनैलपुर थाना गगहा गोरखपुर पवन सिंह पुत्र कौशल सिंह निवासी करहल थाना जीरा देई जनपद सिवान बिहार को गिरफ्तार किया गया पवन कुमार सिंह मास्टरमाइंड जो लूट कांड में भी सम्मिलित था इसी के सहयोग से टेक्निकल इंस्टिट्यूट में लूट किया  गया था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार ने पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दी प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला ही रहे मौजूद।


टिप्पणियाँ