सपा के 55 नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डॉ0 एस0 चंद्रा

गोरखपुर : विगत 7 दिसम्बर को खोराबार थाना क्षेत्र में किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा सड़क जाम को आधार बनाते हुए खोराबार थाने में 9 दिसम्बर 2020 को मुकदमा अपराध संख्या 823/2020 पंजीकृत किया गया । 

समाजवादी पार्टी के 55 नामजद और 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188 269 270 341 353 व 7 दंडविधि (संशोधन) अधिनियम 1932 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपियों में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, जिला अध्यक्ष नगीना सहानी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, हाजी शकील अंसारी, कालीशंकर, जनार्दन चौधरी, हीरालाल यादव, शिव शंकर गौड़, मोहम्मद आलम लारी, धर्मेंद्र यादव, कपिल मुनि यादव, रमेश दुबे, आनंद राय, राहुल यादव, राहुल गुप्ता, प्रशांत यादव, सहादत सिद्दीकी, रफी अहमद, सिंहासन यादव, धर्मराज, आनंद सिंह, मनीष कुमार पांडे, विश्वनाथ विश्वकर्मा, प्रमोद यादव, संजय यादव, नारद यादव, फिरदोस आलम सुनील आजाद राम नवल बिंदा सैनी, गिरिजा देवी लक्ष्मी शर्मा, कंचन श्रीवास्तव, सहदुल निषाद, नीलम पांडे, राजकुमार यादव, सुनील यादव, राधेश्याम यादव, रविंद्र यादव, संतोष यादव, जितेंद्र सिंह, अनवर आलम, अशोक चौधरी, मोहम्मद हसन, विनोद विश्वकर्मा, इमरान खान विश्वनाथ प्रसाद शब्बीर कुरेशी, रामजतन, महेंद्र तिवारी, मनोज यादव, विनोद, आफ़ताब अली, शंभू साहनी और झीनक का नाम शामिल है।

टिप्पणियाँ