पिरामल वाटर आरओ प्लांट का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

  डॉ0 एस0 चंद्रा


      गोरखपुर : ई डिस्टिक कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने आरओ प्लांट का किया उद्घाटन। कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले वादकारियों अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को अब मिलेगा शुद्ध आर ओ का निशुल्क पानी जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि पिरामल वॉटर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 250 लीटर प्रति घंटे शुद्ध जल निकलने वाली बड़ा प्लांट लगाया गया है क्योंकि कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग लाखों लोग कर्मचारियों अधिवक्ताओं व पुलिस ऑफिस सहित फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं जिन्हें अब निशुल्क मिनरल वाटर के बराबर शुद्ध जल मिलेगा जरूरतमंद लोग यहां से पानी भरकर अपने घर शुद्ध आर ओ जल निशुल्क ले जा सकते हैं। जिलाधिकारी गोरखपुर पिरामल वाटर कंपनी से स्वयं वार्ता कर बड़ा प्लांट लगाने की इच्छा जाहिर की थी पिरामल वाटर आरओ प्लांट के एमडी ने अपने कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट परिसर में निशुल्क आर ओ प्लांट लगाने को कहा था जिसका आज जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। गर्मी के दिनों में शुद्ध पानी पीने के लिए परेशान रहने वाले कर्मचारियों अधिवक्ताओं आने वाले वादकारियों को जल से निजात मिलेगा अब पानी पीने के लिये इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जल है तो कल है”, बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। हम हमेशा से सुनते आये हैं “जल ही जीवन है”। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल या यूं कहें कि यही सभी सजीवो के जीने का आधार है जल। धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है किन्तु इसमें से 97% पानी खारा है जो पीने योग्य नहीं है पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3% है। इसमें भी 2% पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है। इस प्रकार सही मायने में मात्र 1% पानी ही मानव के उपयोग हेतु उपलब्ध है। जो अब  कलेक्ट्रेट परिसर आने वाले हर व्यक्तियों के लिए जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने आरओ प्लांट लगवाकर पानी की समस्या का समाधान करने का भरसक प्रयास किया है जो सराहनीय कार्य हुआ है। एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव सीआरओ चंदशेखर मिश्रा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भरत लाल श्रीवास्तव नजीर खैरुल्लाह पिरामल वाटर आर ओ प्लांट कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ