परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक अल्बर्ट एक्का की जयंती पर किया नमन

डॉ0 एस0 चंद्रा


         गोरखपुर : देश की रक्षा में अपनी जान गवाने वाले देश के लाल परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक अल्बर्ट एक्का जीके जयंती पर क्रिश्चियन वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष अमित राबर्ट सहित सोसाइटी के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।अल्बर्ट एक्का जी का जन्मदिन 27 दिसंबर 1942 को हुआ और शहादत 3 दिसंबर 1971 को हुई यह रांची झारखंड में जन्मे थे और 1971 में भारत पाकिस्तान के युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए शहीद हो गए ।1962 के भारत चीन युद्ध में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया और युद्ध के बाद उन्हें लांस नायक बना दिया गया था।1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में अलबर्ट एक्का वीरता, शौर्य और सैनिक हुनर का प्रदर्शन करते हुए अपने इकाई के सैनिकों की रक्षा की थी। इस अभियान के समय वे काफी घायल हो गये और 3दिसम्बर 1971 में इस दुनिया से विदा हो गई। भारत सरकार ने इनके बलिदान को देखते हुए मरणोपरांत सैनिकों को दिये जाने वाले उच्चतम परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। देश के ऐसे सच्चे सपूत को उनकी जयंती पर हम नमन करते हैं वंदन करते हैं अभिनंदन करते हैं।प्रदेश अध्यक्ष अमित राबर्ट ने कहा कि देश के नौजवानों को देश की रक्षा और समाज की सेवा के लिए आगे आना होगा।ये हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।वीर शहीद लायंस अल्बर्ट एक्का जी के जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर रवि एडवर्ड,राकेश प्रकाश,आइवन बेंजामिन,अक्षय एडवर्ड,अंकित जॉन,संजीत पॉल,आदित्य दास,अभिषेक एडवर्ड,सचिन राना आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ