असाधारण प्रतिभा के धनी थे राजेन्द्र बाबू-महापौर

डॉ0 एस0 चंद्रा


    गोरखपुर : डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 137वीं जयंती के अवसर पर महापौर, पार्षदगण, नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारियों तथा व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ स्टेशन रोड पर स्थित यातायात चौक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश के रत्न और बिहार के गौरव डॉं० राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति 10 वर्ष तक थे। सन् 1917 में जब गाँधीजी ने चंपारण में अंग्रेजो के खिलाफ आवाज उठायी तभी राजेंद्र बाबू की भेंट गाँधीजी से हुई और वे उनके शिष्य हो गये। उन्होंने चलती वकालत को ठुकराकर देश की सेवा का व्रत लिया तथा स्वतन्त्रता संग्राम में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। देश के मान के लिये कठिन-से-कठिन परिश्रम से पीछे नही हटते थे। वे एक सच्चे, धुनी, उत्साही, ईमानदार और परिश्रमी कार्यकर्ता के रूप में देश के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने बिहार के संगठन का बीड़ा उठाया। पटना का सदाकत आश्रम उनकी अथक सेवा का फल है। हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत किया। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए अपने विचारों से समझौता नहीं किया। नगर आयुक्त ने अपने उदबोधन में कहा कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद का नाम आते ही दिमाग में एक साधारण से पुरुष की छवि आती है जिसने कभी आज की उभरती हुई महाशक्ति भारत का सफलता से प्रतिनिधित्व किया था. डा. राजेन्द्र प्रसाद ने अपने कार्यकाल में ऐसे कई काम किए जो आज के नेताओं के लिए एक सबक साबित हो सकते हैं, एक आदर्श नेता क्या होता है इसकी अनूठी मिसाल थे डा. राजेन्द्र प्रसाद कहते हैं जरूरी नहीं कि जो चीज ऊपर से साधारण लग रही हो वह अंदर से भी साधारण हो. डा. राजेन्द्र प्रसाद के साथ भी ऐसा ही था. वह बाहर से जितने साधारण लगते थे उतने ही वह असाधारण भी थे।

उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री सत्य प्रकाश सिंह ‘‘मुन्ना‘‘, युवा अध्यक्ष मनीष सक्सेना आदि ने भी अपने विचार रखे।

उक्त अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल, पार्षद अजय राय, पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्टी लाल नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त डी0के0 सिन्हा, मुख्य अभियंता सुरेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश रस्तोगी, उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री सत्य प्रकाश सिंह ‘‘मुन्ना‘‘, मंत्री राम विनय सिंह, युवा अध्यक्ष मनीष सक्सेना,मंत्री राजकुमार सिंह,कोषाध्यक्ष परमेश्वरजी, शेष नाथ चैरसिया,विक्रम सिंह, पटरी व्यवसाय संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर झा, भाजपा के बिस्मिल नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष आनंद अग्रहारी जी ,शिशिर वर्मा, अनिल मौर्य आदि लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ