विनीता को मिली मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

   डॉ0 एस0 चंद्रा

 गोरखपुर : शोषित,पीड़ित, प्रताड़ित  को न्याय दिलाने के लिये गठित मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गंगेश दीक्षित ने संस्था के मुख्य संरक्षक बालाजी महाराज के निर्देश, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव के संस्तुति पर जीआरडी गेट कूड़ाघाट निवासिनी, असिस्टेंट प्रोफेसर चित्रकला विभाग बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा, विनीता गुप्ता सुपुत्री विजय प्रताप गुप्ता को संस्था की प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीक्षित ने नव मनोनीत प्रदेश महिला अध्यक्ष विनीता गुप्ता को निर्देशित किया है कि वह समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, भय, आतंकवाद, मानवाधिकार के हनन जैसी जघन्य घटनाओं पर कड़ी नजर रखते हुए शासन प्रशासन को अवगत कराएगी एवं साथ ही साथ पीड़ित, प्रताड़ित, शोषित मानव का सहयोग भी करेंगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि जन समस्या के निराकरण की आख्या समय-समय पर वह राष्ट्रीय कार्यालय को प्रेषित भी करती रहेंगी। समाज के प्रति जनसेवा कार्य की भावना को देखते हुए संस्था की नवनियुक्त प्रदेश महिला अध्यक्ष विनीता गुप्ता ने बताया है कि वह महिलाओं के उत्थान, स्वावलंबन, आत्म निर्भरता को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के मानवाधिकार का हनन हो रहा है। महिलाओं के स्वावलंबन रूपी पंख को काट दिए जाते हैं। उनकी आर्थिक निर्भरता समाज के द्वारा छिनी जाती है। महिलाओं को खास तौर से शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वावलंबन बनने की दिशा में संस्था द्वारा जो भी गाइडलाइन जारी की जाएगी उसके अनुसार कार्य करूंगी। उन्होंने कहा आज जो भी हु अपनी स्वर्गीय माँ कुंती देवी की प्रेरणा से हु। उनका आशीर्वाद मेरे साथ हमेशा रहता है। उनको मिली जिम्मेदारी पर, अनीता गुप्ता, डॉ सविता प्रसाद, प्रियंका, वेदप्रकाश, राज कुमार जायसवाल, सन्तोष गुप्ता, डॉ परशुराम, डॉ इतेंद्र धर दुबे, डॉ रेखा रानी शर्मा, धीरज सिंह,प्रेम नाथ आदि ने शुभकामना दी है।

टिप्पणियाँ