छत से गिरकर बालक की मौत

  डॉ0 एस0 चंद्रा

        महराजगंज : चौक बाजार के ग्राम सभा दरहटा निवासी आयुष प्रजापति (7) शनिवार की सुबह छत पर खेलते समय अचानक नीचे गिर गया। घटनास्थल पर  उसकी मौत हो गई। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्राम सभा दरहटा निवासी अजय प्रजापति का सात वर्षीय पुत्र आयुष शनिवार को सुबह घर के द्वितीय तल पर बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते हुए अचानक छत से नीचे गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मां नंन्दनी प्रजापति बेहोश हो गई। बाबा राजेन्द्र, दादी सुमित्रा सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने दरहटा बैकुंठ धाम पर शव का अंतिम  संस्कार कर दिया।

टिप्पणियाँ