शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की पत्नी का निधन, शोक

   डॉ0 एस0 चंद्रा


     गोरखपुर : शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की पत्नी रंजना त्रिपाठी का सोमवार को असामयिक निधन होने से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। भेलया निवासी व पूर्व विधायक स्व. राम सकल तिवारी के तृतीय पुत्र  मेजर अमिय त्रिपाठी भारतीय सेना में कार्यरत थे। 25 मई 2004 को कश्मीर के कुपवाड़ा में देश के रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। शहीद के नाम से बड़े भाई पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता पिछले पंद्रह वर्षों से फाजिलनगर स्थित पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के राज मालती स्टेडियम में कराते हैं। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते केवल एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ। शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की एक मात्र पुत्र आयुष त्रिपाठी का चयन एसएसबी परीक्षा टॉप करने के बाद सेना में अधिकारी के पद पर हुआ है। उसका वह प्रशिक्षण पूरी कर रहा है। इस वर्ष पूरा होने वाला है।

शहीद की पत्नी रंजना त्रिपाठी लम्बे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उनका सोमवार को लखनऊ स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। उनके असामयिक निधन पर फाजिलनगर स्थित पावानगर महावीर इण्टर कालेज में शोक सभा आयोजित की गई। उनके निधन पर पूर्व सांसद राजेश पांडेय, फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुश्वाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, बैरिस्टर जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, अजय शुक्ल, प्रबंधक शक्तिप्रकाश दीक्षित, प्राचार्य डा. ओंकारनाथ मिश्र, प्रधानाचार्य डा. अक्षैयबर पांडेय,  सीओ जोश,जेसी जोश, गुरुदत्त उपाध्याय, शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट आयोजन समिति के अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही, राजन शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, सचिव विनीत कुमार बंटी, आजाद अंसारी, टीएन राय, शिवशंकर तिवारी, दिनेश सिंह, केपी सिंह आदि ने शोक व्यक्त की है।

टिप्पणियाँ