पत्‍नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्‍पीड़न और गैंगरेप का केस

डॉ0 एस0 चंद्रा  

   गोरखपुर : सिकरीगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बबलू निषाद नामक आरोपित को शुक्रवार की सुबह सिकरीगंज कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।प‌ुलिस के अनुसार इलाके के एक गांव की महिला ने 15 सितंबर 2020 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति बबलू, उसके भाई व दोस्त ने नशीली दवाई खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। प‌ुलिस ने महिला का 164 का बयान दर्ज कराया। जिसमें उसने पति के खिलाफ दर्ज कराए गए अपनी शिकायत को बरकरार रखा। जिसके बाद पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया।

टिप्पणियाँ