धर्मशाला बाजार रैनबसेरा का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

डॉ0 एस0 चंद्रा


    गोरखपुर : महापौर सीताराम जायसवाल ने ठंढ के बढ़ते प्रभाव में शहर के विभिन्न रैनबसेरों में ठहरे लोगों की सुविधाओं जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त व मुख्य अभियंता को औचक निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। इस क्रम में नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह व मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र धर्मशाला बाजार समेत अन्य रैनबसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल ने बताया कि रैन बसेरा में आने वाले आगन्तुकों को नगर निगम द्वारा दी गयी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। कम्बल,बिस्तर, अलाव आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। निरीक्षण में सुविधाओं से नगर आयुक्त व मुख्य अभियंता संतुष्ट दिखे।

टिप्पणियाँ