रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजी गई डॉ शालिनी सिंह

डॉ0 एस0 चंद्रा


       गोरखपुर : आर्य नगर उत्तरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ वीरता पुरस्कार का आयोजन किया गया। रामायण में सीता का रोल अदा करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने द्वारा डॉक्टर शालिनी सिंह को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्तमान में संत कबीर नगर जिले के महिला थाना प्रभारी डॉक्टर शालिनी सिंह को मंच पर बुलाकर वीरता पुरस्कार सम्मान समारोह में रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा गया। 

डॉ सिंह को इससे पूर्व 2013 में बहादुरी सम्मान,2015 व 2018 में डीजीपी मेडल, 2019 में पूर्वांचल गौरव अवॉर्ड, 2019 में महाराणा प्रताप सम्मान और ऑपरेशन कवच में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में प्रथम स्थान सीएम पोर्टल पर जगह दिया गया। इस दौरान मंदिर कार्यालय प्रभारी द्वारिका तिवारी, महिलाआयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, पूर्व मेयर सत्या पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ