सेनिटरी पैड मशीन का सदर तहसील परिसर में किया गया उद्घाटन

डॉ0 एस0 चंद्रा


         गोरखपुर : मिशन शक्ति के अंतर्गत सदर तहसील  महिला कर्मचारियों हेतु सदर तहसील प्रशासन सेनिटरी पैड  बनाने  वाली मशीन लगाने की उपयोगिता महसूस की गयी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल व तहसीलदार सदर डॉ संजीव दीक्षित के निर्देशानुसार  नाइन कम्पनी  द्वारा तहसील सदर में महिलाओं के लिये सेनिटरी पैड  बनाने  वाली मशीन का उद्घाटन तहसीलदार सदर न्यायिक  सुनीता गुप्ता व आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष व प्रधानाचार्या मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र नीलम तिवारी के द्वारा किया गया   कलेक्ट्रेट  महिला स्टाफ वृंदा त्रिपाठी पूनम मिश्रा सरस्वती त्रिपाठी व सदर तहसील की महिला स्टाफ मनीषा रिंकी ममता धामा बेबी ज्योति आरती पूनम पांडेय व अन्य उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ