सर्व वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाया नेता जी की 125 वीं जयन्ती

डॉ0 एस0 चंद्रा

गोरखपुर : नेता जी सुभाष चन्द्र बोष की 125 वी जयन्ती के अवसर पर पैडलेगंज तिराहे पर स्थित नेताजी के प्रतिमा के समक्ष आयोजित गर्व दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वैश्य ने कहा कि आज का दिन हर भारतीयों को गर्व करने का दिन है आज के दिन ही भारत माता के वीर सपूत का जन्म हुआ था। इस लिये हम आज के दिन को गर्व दिवस के रूप में मना रहे है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवा शक्ति को संगठित किया स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे महानायक की 125 वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

  इससे पूर्व सर्व वैश्य समाज एकता समिति द्वारा पैडलेगंज चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा व प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई करते हुए 125 कैंडल द्वारा प्रकाशमय किया गया। तत्पश्चात उनका माल्यार्पण करते हुए संकल्प लिया गया की सर्व समाज के सुख दुख में सर्व वैश्य समाज एकता समिति सदैव अग्रणी पंक्ति में रहते हुए मदद करेगा । इसी क्रम में महासचिव सचिन जायसवाल ने अपने सम्बोधन में भारत सरकार से यह मांग किया कि आज के दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। इस कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष जन्मेजय,अनिल जायसवाल, हिमांशु मिश्रा, कुणाल गुप्ता, रजत साहनी, शैलेंद्र कुमार, आयुष सोनी,शुभम साहनी, शिवम, आदित्य, सत्यम, बृजेश, सत्यम कुमार,श्यामसुंदर जायसवाल, अमन जयसवाल,राजेश जायसवाल, सुधाकरण समित समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ