कल्याण सिंह के जन्मदिन पर बधाई देने उनके आवास पहुंचे सीएम योगी

डॉ0 एस0 चंद्रा

       लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज 88वां जन्मदिन है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 88वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर जाकर कल्याण सिंह से भेंट की और उन्हेंं जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर यूपी सरकार में मंत्रिमंडल में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे।


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी है।पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि मैंने फोन कर कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के कद्दावर बीजेपी नेता रहे कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

टिप्पणियाँ