असहायों, गरीबों में कंबल वितरण करना ईश्वरीय कार्य- शिव प्रताप

 सतीश त्रिपाठी

गोरखपुर,पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री राज्यसभा सांसद राज्यसभा मे भाजपा के मुख्य सचेतक शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि असहायों, निर्धनों, गरीबों, निर्बलों में कंबल का वितरण करना एक पुनीत कार्य ही नहीं बल्कि ईश्वरीय कार्य है। 

उन्होंने कहा कि समाज में रहने वाले ऐसे लोग ईश्वर के प्रतिबिंब होते हैं। इनकी सहायता करना ईश्वर की पूजा करने के समान है। श्री शुक्ला वार्ड नंबर 6 के पार्षद संतराराज शर्मा के नेतृत्व में करीम नगर चौराहे पर बतौर मुख्य अतिथि कंबल का वितरण कर रहे थे। 

उन्होंने पार्षद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं के आशीर्वाद से आप पार्षद बने हैं और इन्हीं के आशीर्वाद से आप राजनीति में शीर्ष पद पर पहुंचेंगे। 

पार्षद संतराज शर्मा ने मुख्य अतिथि समेत आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव एवं संचालन महानगर कार्यसमिति सदस्य रमेश चंद्र गुप्त ने किया। 

इस अवसर पर भाजपा नेताओं में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शिक्षक प्रकोष्ठ देशबंधु शुक्ला, शिवकुमार शर्मा , गिरीश चंद्र वर्मा, दयानंद शर्मा, अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, श्रीमती अमिता गुप्ता, नेहा मणि, मीरा दुबे, नागेंद्र मिश्र, शिव सागर तिवारी, डीएन यादव, अमित सिंह, नीरज जायसवाल, अमृतलाल भारती, उमेश त्रिपाठी, विक्रम सिंह, शिव शंकर सिंह, रोहिणी श्रीवास्तव, इरशाद अहमद, शकील खान, शिवनाथ विश्वकर्मा, अमित शर्मा, जीसी तिवारी, अजयमणि त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा, अनुराग मिश्रा, रंजन श्रीवास्तव, अनिल शर्मा ,मुरलीधर पांडेय, रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहें।


टिप्पणियाँ