पेड़ से लटका मिला शख्स का शव, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

डॉ0 एस0 चंद्रा

   कुशीनगर : जिले में शनिवार की सुबह कसया थाना क्षेत्र गोबरही चौराहे से कुछ दूरी पर एक शख्स का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं जानकारी होने पर पहुंचे मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, गोबरही चौराहे से कुछ दूरी पर शनिवार की सुबह भठही बाबू निवासी 35 वर्षीय विनोद यादव का शव शीशम के पेड़ से गमछा से लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर कसया एसओ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।

वहीं घटना की जानकारी होने पर परिजन व कई गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और रामकोला कसया मार्ग के गोबरही चौराहे पर जाम कर दिया। पुलिस टीम लोगों को समझाकर मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही है।

टिप्पणियाँ