पड़ोसी के घर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, पड़ोसन बोली- 'करूंगी शादी'

 डॉ0 एस0 चंद्रा

    संतकबीरनगर : महुली क्षेत्र में बीती रात में ससुराल आए बस्ती निवासी शख्स को पड़ोस की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। नाराज भीड़ ने दोनों को पेड़ में बांध कर पिटाई कर दी।बस्ती जिले के रहने वाले एक शख्स की महुली क्षेत्र में ससुराल है। कुछ साल पहले शख्स की पत्नी की मौत हो गई थी। इधर ससुराल आते-जाते शख्स की पड़ोस की रहने वाली एक विधवा से प्रेम संबंध हो गया। अक्सर दोनों छिपकर मिलते-जुलते रहते थे।प्रेमी शुक्रवार की रात विधवा के घर पहुंचा। महिला के घर में उसे जाते पड़ोस के किसी ग्रामीण ने देख लिया। धीरे-धीरे महिला के घर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ महिला के दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया। अंदर दोनों आपत्तिजनक हालत में देखे गए। जिससे भीड़ उग्र हो गई।लोगों ने दोनों को पकड़कर निकट के पेड़ में बांध कर पिटाई शुरू कर दी। इधर किसी ने घटना की सूचना महुली पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगुल से दोनों को मुक्त कराते हुए थाने ले गई। थाने पहुंची महिला अपने प्रेमी के साथ शादी करने का जिक्र की तो पुलिस दंग रह गई।इस संबंध में एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रेमी बस्ती का निवासी है। महिला के गांव में प्रेमी की ससुराल है। प्रेमी की पत्नी और महिला के पति की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। महिला यहीं कह रही थी कि दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते हैं। प्रेमी ही उसका खर्च उठाता है। दोनों को समझाया गया है, वे अपने- अपने घर चले गए।



टिप्पणियाँ