गोरखपुर में पकड़ा गया मुंबई से फरार हत्यारोपी

डॉ0 एस0 चंद्रा

 गोरखपुर : महाराष्ट्र के ठाणे, कोपरी स्थित 13 नंबर मस्तान, नगर तिलक रोड में आठ साल पूर्व ताजमुल दुक्खू शेख की हत्या करके फरार चल रहे आरोपित इनामुल हक को गोरखपुर में एसटीएफ ने शुक्रवार की दोपहर में रेलवे स्टेशन के एक नंबर गेट से गिरफ्तार किया है। इनामुल को कोर्ट में पेश किया गया जहां से ट्रांजिट रिमांड पर मुम्बई पुलिस अपने साथ ले गई।

इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इनामुल हक एक दुर्दांत बदमाश है। उसके गोरखपुर में छिपकर रहने की सूचना एसटीएफ को मिली थी। मूल रूप से कोलकाता के इरसन टोला निवासी ईयाद अली शेख का बेटा इनामुल हक ठाणे में रहता था। वहीं पर कोलकाता के मालदा मानिल चौक, इलाही गोपालपुर टोले का ताजमुल दुक्खी शेख भी उसी के साथ रहता था। 10 सितंबर 2012 को आरोपित ने ताजमुल की हत्या कर दी। पुलिस उसे पकड़ पाती इसके पहले वह वहां से फरार हो गया।

इसकी जानकारी महाराष्ट्र पुलिस ने एसटीएफ यूपी को दी थी। तब छानबीन में सामने आया कि आरोपित गोरखपुर में छिपकर रह रहा है। शुक्रवार को इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह, एसआई सूरजनाथ सिंह, एसआई आलोक राय, कांस्टेबल इमरान खान, संतोष सिंह, एसआई योगेश, हेड कांस्टेबल शिवाजी गायकवाड़, आशीष ठाकुर पुलिस नायक, रिजवान सैयद यूनिट प्रथम क्राइम ब्रांच ठाणे के साथ मिलकर आरोपित की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करके सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। इनामुल और गोरखपुर के बीच छिप कर रहता था।

टिप्पणियाँ