आईजी ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

डॉ0 एस0 चंद्रा

गोरखपुर : छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की आईजी रेंज राजेश मोदक डी राव व डीआईजी/ एसएसपी जोगिंदर कुमार महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइन की छात्राओं को दिलाई शपथ। यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस की ओर से छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान लड़कियों  को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी नियमों की जानकारी के साथ उनका पालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। कहा यातायात का नियम अगर हम सब मानने लग जाएं तो काफी हद तक हादसों पर अंकुश लग सकता है यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस की ओर से छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान लड़कियां  को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी नियमों की जानकारी के साथ उनका पालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। कहा यातायात का नियम अगर हम सब मानने लग जाएं तो काफी हद तक हादसों पर अंकुश लग सकता है।यातायात पुलिस की ओर से यातायात माह के दौरान महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइन में सेमिनार आयोजित कर छात्राओं को सड़क सुरक्षा  कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करने हेतु आईजी रेंज राजेश मोदक डी राव व डीआईजी /एसएसपी जोगिंदर कुमार ने छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए उनका पालन कराने के लिए शपथ दिलाई, जिससे वह सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि इससे दुर्घटना होने की आशंका कम रहती है इसलिए हम सभी को यातायात नियमों के प्रति  हर समय सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी से वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा बाइक या स्कूटी पर क्षमता से अधिक सवारियां न बैठने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए सभी को जागरूक करना है। यह उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब सभी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष शुक्ला प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज आरटीओ गोरखपुर सहित अन्य अधिकारी गण रहे मौजूद।

टिप्पणियाँ