राजघाट थाना के हिस्ट्रीशीटर बने डॉ. कफील,रासुका में जा चुके हैं जेल

डॉ0 एस0 चंद्रा


       गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन कांड के आरोपित डॉ. कफील सहित 81 लोगों की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोल दी है। डॉ. कफील के खिलाफ राजघाट में कार्रवाई हुई है। डॉक्टर कफील के खिलाफ इस एक्शन से हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पहले ट्रैक्टर चलाते हुए डॉ. कफील की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके पूर्व भड़काऊ भाषण देने के आरोप में डॉ. कफील के खिलाफ रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। रासुका में आठ माह तक उनको मथुरा जेल में बंद रहना पड़ा था। तब इलाहाबाद उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) के आदेश के बाद उनकी रिहाई हो सकी। उन पर आरोप लगा कि 12 दिसंबर 2019 की शाम डॉ. कफील ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर छात्रों के बीच अपना भाषण दिया। इसके बाद एएमयू में हजारों छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसी मामले में दिसंबर महीने के अंत में थाना सिविल लाइन में डॉ. कफील के खिलाफ लोक व्यवस्था भंग करने, भड़काऊ संबोधन करने, कानून और व्यवस्था भंग करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। 

टिप्पणियाँ