युवा वैज्ञानिकों के प्रतिभा को प्लेटफार्म देता है विज्ञान प्रदर्शनी-महापौर

डॉ0 एस0 चंद्रा

गोरखपुर : गोरखनाथ मन्दिर प्रांगण में ऐनिमल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, भारत सरकार द्वारा संचालित पन्द्रह दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्दघाटन महापौर सीताराम जायसवाल ने किया।

  21जनवरी से चार फरवरी तक चलने वाली विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महापौर सीताराम जायसवाल ने माॅ शारदा को माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

महापौर ने अपने उद्बोधन में छात्रों एवं वैज्ञानिकों की सोच एवं अध्यापकों के प्रयास की सराहना की साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये ध्येय वाक्य जय जवान-जय विज्ञान की बात की। महापौर ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शनी के माध्यम से युवा वैज्ञानिकों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है जिससे उनका मनोबल ऊंचा होता है।

प्रदर्शनी में केआईपीएम गीडा के छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में ग्यारह प्रकार के प्रदर्शनी की स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए अजय तिवारी, अभिषेक मिश्रा व सौरभ सिंह को महापौर ने सम्मानित किया । 

  इसी क्रम में ग्रामीण अंचल से आये वैज्ञानिक गंगा राम चैहान ने अपनी मल्टीपल मशीन का प्रदर्शन किया जिसकी सराहना उपस्थित सभी लोगों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम जन्म सिंह पूर्व प्राचार्य एमपी इण्टर कालेज ने किया।

उक्त अवसर पर महापौर के साथ उपसभापति अजय राय,ओम प्रकाश शर्मा पार्षद, जितेन्द्र सैनी पूर्व उपसभापति/पार्षद, राणजन्य सिंह ‘‘जूगूनू‘‘, राधेश्याम रावत, ऋषिमोहन वर्मा, अशोक मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी उपस्थिति रहे। अन्त में संस्था के सचिव आलोक सिंह ‘‘विशेन‘‘ ने आये हुए सभी अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की।

टिप्पणियाँ