महापौर ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

डॉ0 एस0 चंद्रा

                गोरखपुर : महापौर सीताराम जायसवाल ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए महानगरवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व एकता का संदेश देता है। सभी को मिलजुल कर इस पर्व को मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अपने शहर को स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करें। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल हो कर शहर को अच्छी रैंक दिलाने में भी सहभागी बनें।

               

टिप्पणियाँ