बनकटा से 19 और खामपार से 45 गॉव काटकर नया थाना प्रस्तावित

रामकृष्ण पट्टू 

देवरिया,जनपद देवरिया में थाना बनकटा एवं थाना खामपार का क्षेत्रफल बड़ा होने के फलस्वरुप इन थानों से गॉवों को काटकर नया थाना जिसका नाम श्रीरामपुर होगा, का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस नये प्रस्तावित थाना श्रीरामपुर में कुल 64 गॉव होगें, जिसमें 19 गॉव थाना बनकटा व 45 गॉव थाना खामपार के होगें। थाना बनकटा के जिन गॉव को नये थाने में सम्मिलित किया जाएगा। उनके नाम इस प्रकार है– 1. बगरूआ 2. बंकुल 3. मिश्रौली 4. रामपुर प्रतापपुर 5. ठाकुरपुर 6. जगदीशपुर 7. खुरवसिया उत्तर 8. सिकटिया 9. खेमछापर 10. चकरवा टोला 11. अराजी पकड़ी 12. पकड़ीखास 13. बैकुण्ठपुर 14. खुरवसिया दक्षिण 15. पकड़ी कुण्ड 16. चित्रसेन बनकटा 17. बनकटा जगदीश 18. बासोपट्टी 19. विशुनपुरा।

इसी प्रकार थाना खामपार के जिन गॉवों को नये प्रस्तावित थाने में सम्मिलित किया जाएगा उनके नाम इस प्रकार है-1. करसड़वा खुर्द 2. करसडवा बुजुर्ग 3. कतरवा हरदों 4. मुकुन्दपुर 5. रोहनिया 6. नियरवा (निउरवा) 7. परसौनी रघुनाथपुर 8. अहिबरन राय टोला 9. बस्ती छापर 10. श्रीरामपुर (हरेराम) 11. सिसवनिया 12. ब्रह्मपाली 13. पडरी 14. परसौनी आनन्दधन 15. परसौनी दीक्षित 16. नवादा 17. हाता 18. बाघा छापर 19. रहीमपुर 20. चैरंगीचक 21. बडहरिया 22. गौतमा 23. सुरवल 24. लक्ष्मण चक 25. भटवलिया 26. भोपतपुरा 27. नरकटिया 28. बलुअन 29. परगसहा 30. चकियाकोठी 31. गरीबचक 32. गुलहा 33. मदनचक 34. राजपुर35. कटहरिया 36. करजनिया 37. सिरसिया पवार 38. दिस्तौली39. वासुदेवपुर उर्फ गोवरही 40. भवानी छापर 41. सिरसिया बाबू 42. वसावनचक 43. भजन छापर 44. चेतन छापर 45. बन्धु छापर

पुलिस अधीक्षक डॉ0 श्रीपति मिश्र द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस सम्बन्ध में लोगों से सुझाव मागें गये है कि वे यदि किसी गांव को प्रस्तावित थाने में जुड़वाना चाहते है या पुराने थाने में रहने का सुझाव देना चाहते है तो वे अपना सुझाव कारण सहित 07 दिवस के अन्दर पुलिस कार्यालय के प्रधान लिपिक को दे सकते है।

टिप्पणियाँ