73 दिन की साइकिल यात्रा कर लौटे उमा सिंह का शास्त्रीचौक पर हुआ भव्य स्वागत

डॉ0 एस0 चंद्रा

      गोरखपुर : ग्राम गोरसैरा तहसील खजनी के रहने वाले उमा सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह ने साइकिल से  भारत यात्रा पर निकले थे। 73 दिन की भारत यात्रा साइकिल से पूरी करने के बाद आज गोरखपुर के शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब पर पहुंचे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान पूर्व महापौर डॉक्टर सत्य पांडे व उनवल के सभासद शिव शंकर शाह ने इस युवा होनहार उमा सिंह को स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

 आपको बता दें कि उमा सिंह 30 नवंबर 2020 से 10 फरवरी 2021 तक पूरे भारत के सभी राज्यों की राजधानियों में साइकिल से यात्रा कर महिला सुरक्षा ,स्वच्छ भारत मिशन व कोरोनावायरस के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया ।

मीडिया से बात करते हुए उमा सिंह ने कहा कि भारत के सभी राज्यों की राजधानी का साइकिल से यात्रा करने के बाद अगला लक्ष्य साइकिल से ही इटली की यात्रा, माउंट किलिमंजारो में साउथ अफ्रीका से साइकिल से ही वापस आने का लक्ष्य है।

      उमा सिंह का नगर पंचायत उनवल चेयरमैन उमा शंकर निषाद,सभासद शिव कुमार शाह, योगेश वर्मा, जिला अध्यक्ष इंद्र कुमार निगम, शिवा सैनी ,राहुल सिंह सुधीर सिंह रजनीश सिंह सत्येंद्र त्रिपाठी धीरज सिंह इंजीनियर मनोज सिंह राजेंद्र सिंह आदि लोगों ने स्वागत किया।

टिप्पणियाँ