दहेज हत्या मे वांछित अभियुक्ता हसीना गिरफ्तार

डॉ0 एस0 चंद्रा

      गोरखपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक छविनाथ सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कौङीराम रणजीत सिंह बघेल व महिला आरक्षी आरती यादव ने अभियुक्ता हसीना खातुन उर्फ रुबीना पत्नी नियाज अहमद निवासी ग्राम धस्का थाना बांसगांव को दबिश के दौरान उनके घर ग्राम धस्का से हिरासत मे लिया । अभियुक्ता के खिलाफ मु0अ0सं0 188/2018 धारा 304बी, 498A भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना बांसगांव में पंजीकृत है।

टिप्पणियाँ