शहीद बन्धु सिंह व विस्मिल के बलिदान को याद रखेगी आने वाली पीढ़ी- महापौर

डॉ0 एस0 चंद्रा

     गोरखपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चौरी-चौरा में हुए शहीदो की शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है, इसी क्रम में गोरखपुर के आर्यनगर स्थित बन्धू सिंह की प्रतिमा पर महापौर सीताराम जायसवाल के साथ व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, चेम्बर आफ इण्डस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री देवेश श्रीवास्तव,व्यापार मण्डल आर्यनगर तथा उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, पूर्व उप सभापति अजय राय, जितेन्द्र सैनी, पार्षद संजय यादव, आलोक सिंह ‘‘विशेन‘‘ ओम प्रकाश शर्मा, रणंन्जय सिंह ‘‘जूगूनू‘‘, अच्यूतानन्द शाही, राजीव रंजन अग्रवाल, सर्राफा मण्डल के अध्यक्ष पंकज गोयल, महेश वर्मा, संतोष वर्मा, हिन्दु युवा वाहिनी महानगर महामंत्री संजय शिलांकुर आदि एवं नगर निगम के मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश रस्तोगी, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर बन्धू सिंह प्रतिमा पर माल्यर्पण किया तथा एक सभा का आयोजन करते हुए शहीद बन्धू सिंह के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।

महापौर ने अमर शहीद बन्धु सिंह,शहीद पं राम प्रसाद विस्मिल के साथ ज्ञात व अज्ञात बलिदानी शहीदों को याद करते हुये कहा कि देश की आजादी और मान सम्मान के लिये अपने प्राणों की आहुति दी है,उनके बलिदान दिवस पर पूरा देश शताब्दी दिवस मना रहा है। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में शहीद बन्धू सिंह एवं राम प्रसाद बिस्मिल तथा चौरी-चौरा में हुए शहीद स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के सम्बन्ध में अपने वक्तव्य रखे तथा एक शायरी बिस्मिल जी की प्रस्तुत किया-

‘‘मुलजिम मत कहे हमको बड़ा अफसोस होता है, अदालत के अदब में हम यहाॅ तशरीफ लाये हैं।‘‘

       पलट देते हैं मौजे हवा अपनी हिम्मत से हमने अक्सर आंधियों में चिराग जलाएं हैं।‘‘

     तथा स्वतन्त्रा संग्राम में शहीद हुए लोगों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। इसी प्रकार सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने भी अपने उद्बोधन में शहीद बन्धू सिंह के सम्बन्ध में कहा कि यह तरकुलहा देवी के अनन्य भक्त थे और तरकुलहा देवी स्थान उनका प्रिय स्थान था तथा 1857 के संग्राम में आप शहीद हो गये तथा उनके विचारों पर प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भी अपने विचार रखते हुए राम प्रसाद बिस्मिल एवं बन्धू सिंह की शहादत को याद करते हुए उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने खडे़ होकर राष्ट्रीय गीत का प्रथम छन्द वन्दे मातरम् गा कर के शहीदों को याद किया गया।

टिप्पणियाँ