इशारेबाजी पड़ी भारी, चप्‍पलों से पीटा

डॉ0 एस0 चंद्रा

         महराजगंज : मिशन नारी शक्ति को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बीच शुक्रवार को महराजगंज कोतवाली के पास एक ऐसा मामला नजर आया जिसे देख सभी अवाक हो गए। दो लड़कियां एक मनचले पर चप्पल लेकर टूट पड़ीं। ताबड़तोड़ पिटाई करने लगीं। मौका पाकर मनचला खिसक लिया। इस घटनाक्रम को देख रहे सभी लोग लड़कियों की बहादुरी की सराहना कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार अपराह्न तीन बजे के करीब कोतवाली के समीप दो लड़कियों ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाना शुरू किया कि वह अश्लील इशारा कर रहा है। विरोध दर्ज कराने पर आरोपी अकड़ने जगा तो पैर से जूती और चप्पल निकाल कर दोनों लड़कियां उसे पीटने लगीं। इससे अफरा-तफरी मच गई। भीड़ भी जमा होने लगी। आरोपित की हरकत पर आग बबूला लड़कियों का गुस्सा काफी देर बाद शांत हुआ। उसके बाद आरोपित खिसक लिया। मनचले युवक की पिटाई के बाद लड़कियां घर चली गईं। पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराईं। लड़कियों का कहना था हरकत का मौके पर ही जवाब दे दिया गया है। दोबारा वह किसी भी लड़की के साथ इस तरह का हरकत नहीं करेगा।

टिप्पणियाँ