नगर निगम में पहला पेपरलेस बजट सर्वसम्मति से पारित

डॉ0 एस0 चंद्रा

गोरखपुर : नगर निगम कार्यकारिणी समिति की पेपरलेस बैठक में गत कार्यवाही में आंशिक संशोधन करते हुए पुष्टि की गयी। पुनरीक्षित आय-व्ययक बजट वित्तीय वर्ष 2020-21 पारित किया गया जिसमें प्राप्तियों का अनुमान रू0 39961.35 लाख तथा व्यय का अनुमान 41763.60 लाख है की स्वीकृति प्रदान की गयी।  तत्पश्चात मुख्य बजट वित्तीय वर्ष 2021-22 जिसमें प्राप्तियों का अनुमान रू0 36824.70 तथा व्यय का अनुमान 39145.10 लाख का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक के बीच में आलोक सिंह विशेन द्वारा पूछा गया कि जब वर्तमान महापौर का कार्यकाल प्रारम्भ हुआ है उस समय नगर निगम की वित्तीय स्थिति क्या थी जिसपर बताया गया कि 127 करोड़ नगर निगम पर लाइबिल्टी थी जो वर्तमान में धीरे-धीरे लाइबिल्टी को कम करते हुए वर्तमान लगभग 40 करोड़ रूपया है जिसमें केवल 8 करोड़ की लाइबिल्टी निर्माण विभाग की बची है जिसकी बिल लेखा विभाग में प्रस्तुत है उस पर सभी सदस्यों ने महापौर के कार्य कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए मेज थपथपा कर स्वागत किया।

  प्रस्ताव सं0 2 (क) के अनुसार विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, उ0प्र0 शासन पत्र सं0 सी0एम0-7/नौ-7-2021सी0 एम0-7/2021 आर दिनांक 28 जनवरी, 2021 एम्स के निकट मौजा महादेव झारखण्डी टु0नं0 1 की आराजी सं0 1040/2 रकबा 0.194 हेक्टेयर आराजी नं0 1042/4 रकबा 0.150 हेक्टेयर भीटा सम्पत्ति नगर निगम को सेवा भारती गोरक्ष प्रान्त माधव धाम दयानन्द मार्ग राजेन्द्र नगर पूर्वी, गोरखपुर को मरीजों के लिए आवासीय भवन निर्माण करने हेतु लीज पर दिये जाने के सम्बन्ध में सदन द्वारा पारित प्रस्ताव संस्तुति सहित प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रस्ताव 2 (ख) शौकत अली द्वारा मुहल्ला खूनीपुर काम्प्लेक्स के पूरब तरफ पम्प हाउस के दक्षिण तरफ 527 वर्गफीट भूमि उनके पक्ष में आवंटन किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसे कार्यकारिणी समिति द्वारा निरस्त कर दिया गया। उक्त के अतिरिक्त विभिन्न प्रस्ताव पार्षदों द्वारा वार्ड के विकास के लिए दिया गया जिसको कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया गया साथ ही महानगर प्रत्येक वार्डो में 30-30 लाख का कार्य नगर निगम निधि से कराये जाने हेतु सभी पार्षद एवं मनोनित पार्षद प्रस्ताव लेकर वित्तीय वर्ष 2021-22 में कराये जाने का निर्णय लिया गया। अन्त में महापौर ने सभी का धन्यवाद देते हुए बैठक समाप्त करने की घोषण की गयी।

टिप्पणियाँ