छह वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी किशोर गिरफ्तार

डॉ0 एस0 चंद्रा

       कुशीनगर :अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव के 16 वर्षीय किशोर ने छह वर्षीया बच्ची को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। रोती हुई बच्ची घर पहुंची तो घटना की जानकारी से परिजन अवाक रह गए। घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो रहे किशोर आरोपी को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इस बात की जानकारी होते ही मामला गरमाने लगा। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला कांस्टेबल के साथ अस्पताल भेजवाया। आरोपी किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे छह वर्षीया बालिका को आरोपी किशोर बहला फुसलाकर अपने साथ सरसों के खेत की तरफ ले गया। सुनसान देखकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग निकला। रोती हुई बच्ची अपने घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। लोग आरोपी की तलाश करने लगे। अहिरौली बाजार पुलिस को भी खबर दी गई।

आरोपी किशोर को दूसरे गांव के पास से पकड़कर वापस गांव लाया गया। लोगों की नाराजगी देख अहिरौली एसओ अनिल कुमार ने एसपी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ कसया पीयूषकांत राय आदि पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की गई। पूछताछ के बाद बालिका को महिला कांस्टेबल के साथ चिकित्सकीय परीक्षण हेतु पहले सुकरौली सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भेजा गया।

एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी किशोर भी पुलिस की हिरासत में है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला कांस्टेबल के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल में उसे अभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में रखा गया है।

टिप्पणियाँ