उपसभापति का हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

डॉ0 एस0 चंद्रा

       गोरखपुर : राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, हमारी विजय संगठन एवं कार्यकर्ताओं की विजय है। कार्यकर्ताओं के द्वारा दिए गए सम्मान से अभिभूत हूं। योगी जी ने एवं शीर्ष नेतृत्व में उपसभापति के रूप में एक कार्यकर्ता का गौरव बढ़ाया है। उक्त बातें नगर निगम के नवनिर्वाचित उपसभापति एवं हिंदू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा ने हियुवा के द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास महाराज ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगनू ने कहा कि आज यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के उत्साह व दिल की भावनाओं को दर्शाता है। संगठन के प्रति उनका लगाव व निष्ठा का परिणाम है कि हमारे संयोजक आज उपसभापति के पद पर सुशोभित हैं और उन सबके प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर सह संयोजक राजेश सोनकर एवं पवन त्रिपाठी ने कहा कि आज का दिन आप कार्यकर्ताओं की देन है।

सह संयोजक पवन त्रिपाठी, सह संयोजक राजेश सोनकर,अध्यक्ष रणंजय सिंह जूगूनू,महामंत्री संगठन संजय शिलांकुर, महामंत्री आशीष गुप्ता,उपाध्यक्ष वीरसिंह सोनकर,विनोद सिंह बघेल,प्रमोद उपाध्याय, आश्वनी सिंह विजय खेमका,मिडिया प्रभारी कृष्णसेवक श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, अरूण शर्मा अजय गुप्ता,हिमांशु गुप्ता,राजेन्द्र कुशवाहा, सन्तोष वर्मा,दिपक अग्रहरी,विवेक सूर्या,अवनीश पाण्डेय,सौरभ कुशवाहा,कृष्णपाल यादव,आनन्द तिवारी,सोनू विश्वकर्मा, राजीव पाण्डेय,आकाश कुमार,राकेश तिवारी,अनिल कुमार, राजकुमार, रतनप्रकाश गौड़, प्रदीप आनन्द,मनिष पाण्डेय,किशन गुप्ता राजन सिंह ,मनोज गुप्ता,चन्द्रकान्त,विक्की वर्मा,गोपाल कुशवाहा,बिक्रम कुशवाहा, जलान्धर सहानी,सर्वेश पाण्डेय, सुरभान, राजेश सिंह,महेन्द्र कुमार,विनित कुमार, कृष्णा कुमार,मनोज कुमार,सुमंत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ