7वीं के छात्र के प्यार में विवाहिता पागल, पति और तीन बच्चों को छोड़कर हुई फरार

डॉ0 एस0 चंद्रा

   गोरखपुर : कैंपियरगंज इलाके में तीन बच्चों की मां अपने बच्चों और पति को छोड़कर कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र के संग फरार हो गई है। महिला के गायब होने पर पति थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने छानबीन शुरू की।

जांच में पता चला कि महिला (29) के गायब होने के बाद, जिस 14 साल के बच्चे को लेकर वह अक्सर घूमा करती थी, वह भी अपने घर पर नहीं है। गांव के कुछ लोगों को नाबालिग ने उसके साथ भागने की बात भी बताई थी। अब महिला का मोबाइल बंद है। महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमश: 7,5,3 साल है।

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को 14 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। प्यार एक साल पहले हुआ जब उसकी उम्र महज 13 साल थी। दोनों साथ में घूमते तो थे मगर किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है।

महिला अपने पति से दूरी बनाने लगी थी लेकिन पति को भी संदेह नहीं हुआ। शिवरात्रि के दिन बड़ा मेला इलाके में लगता है, वहां पर वह उसे लेकर गई थी और फिर दोनों घर नहीं लौटे।

महिला के घर नहीं लौटने पर पति परेशान हो गया और खोजबीन करने के बाद पुलिस में सूचना दी। जांच में जो सच सामने आया है वह चौंकाने वाला है और पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

टिप्पणियाँ