नगर विकास मंत्री से मिले महापौर,कहा निगम में अभियन्ताओ के कमी को पूरा किया जाय

डॉ0 एस0 चंद्रा

     गोरखपुर : लखनऊ के होटल ताज में हई मेयर काउंसिल की बैठक में महापौर सीताराम जायसवाल ने नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन से मिलकर नगर निगम में मानव संसाधन की कमी को दूर करने तथा एक प्रमुख सड़क के निर्माण के लिए धन आवंटन करने का आग्रह किया। नगर विकास मंत्री ने सकारात्मक जवाब देते हुए मानव संसाधन की कमी को दूर करने व सड़क निर्माण के अविलम्ब धन अवमुक्त करने का भरोसा दिया।

     महापौर ने नगर विकास मंत्री से बताया कि सहायक अभियन्ता अगस्त 2021 में व अवर अभियन्ता सतेन्द्र बहादुर सिंह मार्च 2021 में सेवानिवृत्त हो जाएंगें। दोनों पद खाली हो जाने के कारण नगर निगम के निर्माण विभाग का कार्य सुचारू रूप से सम्पादित नहीं हो पायेगा। महापौर ने बताया कि नगर निगम गोरखपुर में सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता तैनात किये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित करने का कष्ट करें।

महापौर ने नगर विकास मंत्री को बताया की नगर निगम के अन्तर्गत अम्बेडकर चौक से फिराक गोरखपुरी चौराहा होते हुए रूस्तमपुर ढाला तक की सड़क वर्तमान समय में काफी क्षतिग्रस्त हो गयी है उक्त सडक महानगरवासियों के लिए अतिमहत्वूर्ण सडक है जिसपर भारी संख्या में जनता का आवागमन होता रहता है। जिससे नगर निगम एवं राज्य सरकार की छवि धूमिल हो रही है। जनहित में उक्त सडक का निर्माण कराया जाना नितान्त आवश्यक है। सड़क का निर्माण कराये जाने हेतु रू 262.83 लाख का आगणत तैयार कर शासन को प्रेषित किया जा चुका है।

नगर विकास मंत्री ने महापौर को आश्वस्त किया कि जल्द ही अभियंताओं की नियुक्ति कर धन स्वीकृत कर दिया जायेगा।

टिप्पणियाँ