विश्व महिला दिवस पर महापौर ने महिलाओं का किया सम्मान

डॉ0 एस0 चंद्रा

         गोरखपुर : शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, एवं स्वालम्बन के लिए ‘‘मिशन शक्ति‘‘ के रूप में विशेष अभियान संचालित किये जाने के क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘‘मिशन शक्ति‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर निगम सदन हाल में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महापौर द्वारा महिला पार्षद, नगर निगम कार्यरत महिला कर्मचारी, सफाई कर्मचारी जिन्होने ने कोविड-19 के दौरान अपना विशेष योगदान दिया था उन्हे महापौर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर सीताराम जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कल्पना चावला भारत में अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थीं तथा वर्तमान समय में महिलाएं फाइटर प्लेन भी चला रही हैं। कोई भी क्षेत्र हो महिलाएं पुरूषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही हैं। हम और आप भी इस महिला दिवस में उन महिलाओं को याद करें जो इस पुरूष प्रधान समाज में भी अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रही हैं। यूं तो महिलाओं में सहनशीलता सबसे अधिक होती है लेकिन महिलाएं केवल सहन ही नहीं करती बल्कि उस परिस्थिति को अनकूल बना देती है। 

सहायक नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति वैभव त्रिपाठी ने कहा कि जहां स्त्रियों का सम्मान होता है वहां देवता रमण करते हैं, नगर निगम, गोरखपुर में अन्तरिक शिकायत समिति का गठन भी किया गया है। समय-समय पर बैठक के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जाता है।

 पार्षद श्रीमती कंचनलता सिंह ने अपने उद्बोधन मर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का ऐतिहासिक महत्व है। कार्यक्रम का संचालन देवानन्द द्वारा किया गया।  उक्त अवसर पर महापौर सीताराम जायसवाल, उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी सहित महिला पार्षगण श्रीमती रिंकी देवी, श्रीमती कंचनलता सिंह, श्रीमती मीरा श्रीवास्तव, श्रीमती जननी पाण्डेय, श्रीमती मीरा देवी तथा महिला कर्मी श्रीमती निधी शाही श्रीमती नामिता वर्मा, श्रीमती सपना कसौधन आदि उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ