महादेव झारखंडी मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

डॉ0 एस0 चंद्रा

   गोरखपुर : कैंट थाना क्षेत्र में पड़ने वाला महादेव झारखंडी मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने के लिये हज़ारों की संख्या में भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ उमड़ी। भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिये भक्तों की लाइन रात्रि से ही लगनी प्रारम्भ हो गई थी लेकिन महादेव  झारखंडी मंदिर समिति ने सबसे पहले भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। उसके बाद भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक करने के आमजनमानस के लिये मंदिर का कपाट खोल दिया गया। सुबह में  हज़ारो की संख्या में भक्तों की कतार की लाइन लग गई थी लगभग दो लाइन की लंबी कतार में लगे भक्तों की बात की जाए तो एक एक भक्त को जलाभिषेक करने में 2 से ढाई घण्टे तक का समय लग जा रहा है। सुबह होने के बाद भीड़ की संख्या में कुछ कमी दिख सकती है हालांकि कि महादेव झारखंडी मंदिर पर पूरे दिन जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहेगा। गत वर्ष की अपेक्षा मेले का दायरा भी इस वर्ष कुछ बढ़ा है।

टिप्पणियाँ