मुख्यमंत्री ने चिड़ियाघर के रूप में दिया होली का तोहफा-महापौर

डॉ0 एस0 चंद्रा

           गोरखपुर : महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन पर्व पर चिडि़याघर तथा 7डी थिएटर का बड़ा तोहफा दिया है। यह न सिर्फ मनोरंज का बड़ा केंद्र है अपितु ज्ञानवर्धन भी करेगा। चिड़िया घर बन जाने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेगी। महानगरवासियों की ओर से महापौर ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि विकास से अछूता रहा यह क्षेत्र अब विकास कार्य की नई इबारत लिख रहा है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के लोगों की जरूरत को समझा और उसे पूरा करने में देर नहीं की। अधिकांश योजनाएं अब कार्यरूप में सामने आ चुकी है। शहर का चार साल में चौमुखी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतर कर साबित कर चुके हैं कि उनकी कथनी और करनी एक है।

टिप्पणियाँ